अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर DCA ने दी श्रद्धांजलि, झारखंड क्रिकेट में योगदान को किया याद

धनबाद क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई के पूर्व सचिव और JSCA के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें याद किया। रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित DCA कार्यालय में पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा तथा उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने झारखंड और धनबाद क्रिकेट के विकास में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

Aug 16, 2026 - 22:52
Updated: 9 days ago
0 22
अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर DCA ने दी श्रद्धांजलि, झारखंड क्रिकेट में योगदान को किया याद

धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) ने बीसीसीआई के पूर्व सचिव और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित DCA कार्यालय में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर DCA अध्यक्ष मनोज कुमार ने अमिताभ चौधरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक स्थान दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि रांची में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण और झारखंड में क्रिकेट के विकास में अमिताभ चौधरी का योगदान उल्लेखनीय रहा।

सभा में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, असित सहाय, DCA महासचिव विनय कुमार सिंह, अभिजीत घोष, अभिषेक सिंह और महिला समिति की सदस्य आसनी सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने भी स्वर्गीय अमिताभ चौधरी के क्रिकेट में योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने धनबाद क्रिकेट के साथ अमिताभ चौधरी के जुड़ाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि धनबाद में क्रिकेट को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को लेकर उन्होंने हमेशा रुचि दिखाई।

श्रद्धांजलि सभा में एसएन सिंह, इश्तियाक अहमद, राजीव रंजन सिंह, ललित जगनानी, प्रमोद गोयल, संजीव कुमार झा, जावेद खान, अशोक सराफ, अशोक सिंह, राज शेखर सिंह, नायब, संजय सिंह, बीएच खान, उत्तम बिस्वास, पूनम शर्मा, बिंदु सिंह, द्वारिका तिवारी, अमरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, अजय अग्रवाल, शिव शक्ति, रत्नेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) ने बीसीसीआई के पूर्व सचिव और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित DCA कार्यालय में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर DCA अध्यक्ष मनोज कुमार ने अमिताभ चौधरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक स्थान दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि रांची में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण और झारखंड में क्रिकेट के विकास में अमिताभ चौधरी का योगदान उल्लेखनीय रहा।

सभा में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, असित सहाय, DCA महासचिव विनय कुमार सिंह, अभिजीत घोष, अभिषेक सिंह और महिला समिति की सदस्य आसनी सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने भी स्वर्गीय अमिताभ चौधरी के क्रिकेट में योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने धनबाद क्रिकेट के साथ अमिताभ चौधरी के जुड़ाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि धनबाद में क्रिकेट को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को लेकर उन्होंने हमेशा रुचि दिखाई।

श्रद्धांजलि सभा में एसएन सिंह, इश्तियाक अहमद, राजीव रंजन सिंह, ललित जगनानी, प्रमोद गोयल, संजीव कुमार झा, जावेद खान, अशोक सराफ, अशोक सिंह, राज शेखर सिंह, नायब, संजय सिंह, बीएच खान, उत्तम बिस्वास, पूनम शर्मा, बिंदु सिंह, द्वारिका तिवारी, अमरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, अजय अग्रवाल, शिव शक्ति, रत्नेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User